Gonda Rape: मोबाइल दिलाने का झांसा देकर चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda Rape: यूपी के गोंडा में दो युवकों ने एक किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर बुलाया। आरोपी किशोरी को कार में एक सुनसान स्थान पर ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Gonda Rape: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दलित किशोरी के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद किस तरह घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को इसकी सूचना दी। पीड़िता की मां ने रविवार क पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gonda News

चलती कार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म

थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे वह सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनों आरोपियों ने चलती कार में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म किया।

End of Feed