लखनऊ

Gold Price Today in Lucknow, 09 Sept-24: लखनऊ में सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा, आइए जानें आज का रेट

Gold Price Today in Lucknow, ( 09 Sept-24), लखनऊ में आज का सोने का भाव: आज सोने और चांदी दोनों के ही दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने-चांदी का क्या भाव है?

Image

लखनऊ में आज सोने का दाम

लखनऊ में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Lucknow): लखनऊ में आज सोने-चांदी के दाम सस्ते हुए हैं। सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 71,370 दर्ज किया गया। इसमें रविवार की तुलना में 240 रुपये की गिरावट आई है। वहीं आज 22 कैरेट सोना का दाम 65,423 रुपये रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 53,528 दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को सोने का रेट 71,610 था। पिछले हफ्ते 2 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 71,740 रुपये का था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे के करीब दर्ज किया गया है।

लखनऊ में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,158 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,562 रुपये प्रति ग्राम

लखनऊ में आज चांदी का रेट

लखनऊ में सोमवार चांदी का दाम 82,370 रुपये दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में आज चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को चांदी का भाव 82,630 रुपये था। जिसमें आज 240 रुपये की कमी आई है। वहीं पिछले हफ्ते 2 सितंबर को चांदी का दाम 84,280 रुपये था। गौरतलब है कि सोने-चांदी के रेट में दिन-भर उतार चढ़ाव लगा रहता है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीद से पहले से पहले एक नजर करेंट बाजार पर जरूर डाल लें।

यूपी के अन्य शहरों में सोने का दाम

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
लखनऊ71,37065,42371,610
कानपुर71,42065,46871,610
आगरा71,42065,46871,610
वाराणसी71,42065,46871,610
नोएडा71,37065,42371,610
गाजियाबाद71,37065,42371,610

यूपी के इन शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
लखनऊ82,37082,630
कानपुर82,41082,630
आगरा82,41082,630
वाराणसी82,41082,630
नोएडा82,37082,630
गाजियाबाद82,37082,630
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article