लखनऊ

Gonda Rape: मोबाइल दिलाने का झांसा देकर चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda Rape: यूपी के गोंडा में दो युवकों ने एक किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर बुलाया। आरोपी किशोरी को कार में एक सुनसान स्थान पर ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Image

चलती कार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock

Gonda Rape: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दलित किशोरी के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद किस तरह घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को इसकी सूचना दी। पीड़िता की मां ने रविवार क पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म

थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे वह सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनों आरोपियों ने चलती कार में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपी गिरफ्तार

पाठक ने बताया कि इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई, जिसके बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गए। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी कार किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी थी। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article