Lucknow Gangrape: फिर शर्मसार हुआ लखनऊ, 3 साल की मासूम को अगवा कर बनाया हैवानियत का शिकार

Lucknow Gangrape: यूपी की राजधानी में कुछ बदमाशों द्वारा 3 साल की बच्ची को अगवा करके गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lucknow Gangrape: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की सूचना वूमेन पावर लाइन को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्ची को नाजुक हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Rape Case in Lucknow

लखनऊ में रेप का मामला

बताया जा रहा है कि बच्ची का हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जीसीपी मध्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना आलमबाग में सुसंगत धाराओं में केस रजिस्टर कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

End of Feed