लखनऊ

यूपी के बांदा में भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से 3 की मौत; एक घायल

Banda News: बांदा में डंपर की चपेट में आने से मोटरसवार सवार तीन लोगों की जान चली गई। वहीं इस हादस में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजूदर को अस्पताल मेे इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है-

Image

यूपी के बांदा में डंपर की चपेट में आने से तीन की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में डंपर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर स्वार तीन मजदूरों की मौत हो गई। मामला नरैनी क्षेत्र का है। जहां सोमवार को इस हादस में मोटरसाइकिल सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि सोमवार को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड पर लहुरेटा गांव के नजदीक छनिहा पुरवा में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार डंपर कुचलता हुआ निकल गया।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया

जिससे तीन मजदूरों विजय बहादुर (29), मनोज उर्फ बउआ (24) और प्रभु दयाल (20) की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य मजदूर रामबाबू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसपी ने बताया कि मजदूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर और उसके चालक का पता लगा लिया गया है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

हादसे में बाइक पर सवार 3 की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरैनी कस्बे मजदूरी करने जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक पर सवार तीनों मजदूरों की जान चली गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है, वहीं घायल मजूदर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article