UP के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से मां और दो बच्चों की मौत

Basti House Fire: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार तड़के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। घर के अंदर दंपति और दो बच्चे अचेत अवस्था में मिले। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला और उसके दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Basti House Caught Fire: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया कस्बे में रविवार तड़के एक घर में आग लग गई। जिससे एक महिला और उसके दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। महिला के पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Fire in house

सांकेतिक फोटो

घर में अचेत अवस्था में मिले दंपति और बच्चे

पुलिस ने बताया कि घटना हरैया थाना क्षेत्र के सराफा मंडी की है जहां सुनील केसरवानी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। उसने बताया कि घर के अंदर अचेत अवस्था में मिले सुनील, उनकी पत्नी पूजा (30), उनकी बेटी सौरभी (चार) तथा तीन माह के बेटे बाबा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने पूजा और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील को बेहतर उपचार के लिए अयोध्या रेफर किया गया है।

End of Feed