Celebrate Valentine Day: पूरे साल में एक महीना ऐसा आता है, जिसे हम सभी प्रेम के माह के नाम से जानते हैं। उस महीने का नाम फरवरी है। फरवरी माह में वैलेंटाइन डे आता है, इस दौरान कई युगल कहीं ना कहीं घूमने की योजना बना लेते हैं। ज्यादातर लोग इसी माह अपने प्यार का इजहार भी करते हैं, साथ ही अपने पार्टनर के साथ समय भी बिताते हैं। वैलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप यूपी की राजधानी लखनऊ में रहते हैं, और अपनी पत्नी या फिर प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे पर कहीं घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको लखनऊ के आसपास की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए लखनऊ के आसपास हैं खूबसूरत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
