लखनऊ

Lucknow Overbridge: यूपी में इतनी जगह होगा ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 02:55 PM IST

Lucknow Overbridge and underpass: राजधानी लखनऊ समेत सभी शहरों में अब जाम आम हो जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश 600 क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। बजट से लखनऊ मंडल के करीब 600 रेलवे क्रॉसिंग बंद कर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होने का आसार है।

Image

यूपी में 600 क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवरब्रिज और अंडरपास

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में 600 क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवरब्रिज और अंडरपास
  • राहगीरों की परेशानी होगी दूर, अगले वित्तीय वर्ष तक होगा सर्वे
  • साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होने का आसार

Overbridge and underpass: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के सभी शहरों में रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने बाद आम राहगीरों की परेशानी दूर करने के लिए रेल बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। पूरे बजट में नौ हजार 392 करोड़ रुपये समपार फाटक यानी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने के लिए रकम आवंटन की गई है। अगले वित्तीय वर्ष तक सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एसके सपरा के अनुसार, बजट से लखनऊ मंडल के करीब 600 रेलवे क्रॉसिंग बंद कर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।

इसमें करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होने का आसार है। खास बात यह है कि ओवरब्रिज और अंडरपास का डिजाइन रेल मंत्रालय ने बनाया है। उसी डिजाइन पर अंडरपास का निर्माण होगा, ताकि बारिश का पानी अंडरपास में न पहुंच सके, इसके अलावा, ओवरब्रिज पर साइड में कट रहेगा।

सर्वे कराकर तैयार कराई जाएगी डीपीआर

इससे दो पहिया वाहन बीच से उतर सकेंगे। डीआरएम के अनुसार, लखनऊ मंडल के करीब 600 रेलवे क्रॉसिंग में पहले चरण में उन जगहों को चिन्हित किया जाएगा, जहां दो लाख से ज्यादा ट्रैफिक यूटिलिटी व्हीकल प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे क्रॉसिंग चिन्हित कर सबसे पहले सर्वे कराकर डीपीआर तैयार कराई जाएगी। लखनऊ कानपुर रेल खंड पर 36 रेलवे क्रॉसिंग बंद की जाएंगी।

स्टेशन पर मिलेगा यात्रियों को घर की जरूरत का सामान

उधर, राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को मकान में इस्तेमाल होने वाले सामान भी मिल सकेंगे। स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को 24 घंटे जरूरत के सामान के लिए जन सुविधा सेंटर खोले जाएंगे। वहीं, आरडीएसओ में होने वाले खोज को और आधुनिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आरडीएसओ में अनुसंधान लैब की स्थापना होगी। इसके लिए 61 से ज्यादा रुपये बजट दिया है। पिंक बुक के अनुसार, आरडीएसओ को अनुसंधान की लैब स्थापना के लिए 61.50 करोड़ रुपये बजट दिया है। इसमें चार करोड़ स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने पर खर्च किया जाएगा। विद्युत प्रयोगशाला के लिए एक लाख टोकन, अग्नि परीक्षण सुविधा के लिए 42 लाख, ऑप्टिकल रेल मापन प्रणाली के लिए तीन करोड़ रुपये और ट्रेन टक्कर रोधी तकनीकी विकास के लिए एक लाख दिए गए हैं। टेक्रोलॉजी मिशन, एयर ब्रेक लैब, अनुसंधान केंद्रों की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article