लखनऊ

VIDEO: यूपी के एक और जिले में आदमखोर का आतंक, रिहायशी इलाके में पहुंचा टाइगर; महिला पर किया हमला

Pilibhit News: पीलीभीत में जंगल से आबादी वाले में इलाके में टाइगर के आने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया। कार सवार युवकों ने टाइगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है-

Image

पीलीभीत के इलाके में पहुंचा टाइगर (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Pilibhit News: पीलीभीत में लोग टाइगर के आतंक से दहशत में हैं। पूरे इलाके में टाइगर के पहुंचने से हड़कंप मच गया है। पीलीभीत के आबादी वाले इलाके में टाइगर को देखा गया है, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों टाइगर के डर से खेतों और जंगलों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मामला थाना हज़ारा क्षेत्र के कबीरगंज गांव का है।

टाइगर का वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत में टाइगर के आबादी वाले इलाक में पहुंचने से मचा हड़कंप, टाइगर अब तक महिला सहित कई लोगों पर हमला कर चुका है, आबादी के पास चहलकदमी करते टाइगर का वीडियो वायरल हो रहा है। टाइगर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग बाहर जाने से भी डर रहे हैं।

दहशत में ग्रामीण

ग्रामीणों में टाइगर की दहशत बनी हुई है। कार सवार युवकों ने टाइगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जंगल से निकलकर लगातार टाइगर दहशत फैला रहे हैं, थाना हज़ारा क्षेत्र के कबीरगंज गांव का मामला।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article