नोएडा

Noida: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों से 7 लाख से ज्यादा कैश बरामद

NoidaNews: नोएडा में 3 दिन पहले दो बदमाशों ने हथियार के बल पर कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बुधवार देर रात को दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। उनके पास से 7 लाख से ज्यादा नकद भी बरामद किया गया है।

Image

लूट के दो बदमाश गिरफ्तार

Noida Police Encounter: नोएडा में थाना बीटा-दो पुलिस ने बुधवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 3 दिन पहले थाना बीटा-दो क्षेत्र से कलेक्शन एजेंट संजय सिंह से हथियार के बल पर लूटपाट की थी। बदमाशों ने उनसे पी-3 गोल चक्कर के पास से 10 लाख रूपये लूटे थे।

चेकिंग के दौरान दिखी संदिग्ध कार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-दो पुलिस और स्वाट टीम बुधवार की देर रात को संयुक्त रूप से जांच कर रही थी। तभी पीपल वाला गोल चक्कर ढकिया बाबा मंदिर के पास एक कार संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब कार रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक गाड़ी लेकर वहां से भागने लगा।

बदमाशों के पैर में लगी गोली

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा करके कार को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख कार में सवार बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में रामकिशोर व सचिन नाम के दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक कार ,एक देसी पिस्तौल, कारतूस तथा लूटी हुई रकम में से 7,84,600 कैश बरामद किया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article