संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पत्थरबाजी, बिगड़ी स्थिति, पुलिस पर हमला; DM ने खुद संभाला मोर्चा

Sambhal Jama masjid Survey Violence: यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी है। सर्वे टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया है। भीड़ की ओर से जबरदस्त पत्थरबाजी की गई है।

Sambhal Jama masjid Survey Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी है। रविवार को जब सर्वे टीम सर्वे के लिए पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ ने पहले विरोध किया और फिर पत्थरबाजी करने लगे। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

End of Feed