UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तड़के सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। साथ ही सुबह और रात में कोहरा भी छा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। शनिवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर मे 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि अभी कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ शहरों में प्रदूषण का असर भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में मौसम का कैसा हाल रहने वाला है?
आज शुष्क रहेगा मौसम
आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं कोहरा छाया हुआ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में भी अधिक बदलाव नहीं होगा। जिसकी वजह से मौसम जस का तस बना रहने की संभावना है। यूपी में 25 और 26 नवंबर को मौसम शुष्क रहगा। साथ ही दोनों हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने का भी अलर्ट है। वहीं 27 नवंबर को तराई क्षेत्र में तड़के सुबह और देर रात को कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 28 और 29 नवंबर को भी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
लखनऊ में रहा 32 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को यूपी के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में 10.3 डिग्री, चुर्क में 10.4 डिग्री, मेरठ में 10.6 डिग्री, कानपुर सिटी में 11 डिग्री, लखनऊ में 21 और अयोध्या में 10.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान लखनऊ में 32 डिग्री, फतेहपुर में 24.4 डिग्री, बलिया में 24 डिग्री और चुर्क में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
