लखनऊ

Bhadohi News: तार बिछाने के दौरान करंट की चपेट में आए 6 लोग, एक की मौत और पांच गंभीर रूप से घायल

Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में मोबाइल टॉवर की तार बिछाने गए 6 श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

तार बिछाने के दौरान करंट की चपेट में आए 6 लोग

Photo : iStock

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 5 अन्य लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से घायल इन लोगों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करंट लगने से गई एक की मौत पांच लोग झुलसे

भदोही के औराई थाना इलाके के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात औराई थाना के घोसिया इलाके में मोबाइल का टावर लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तार बिछाने का काम चल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ। औराई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि बहराइच जिले के पहलादा गांव के रहने वाले राम अचल, प्रेमनाथ, संदीप, दुर्गा प्रसाद अमन और मनोज कुमार तार बिछाने का काम कर रहे थे। तभी इन सभी को जोरदार करंट लगा। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से राम अचल नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान प्रेमनाथ, संदीप, अमन, दुर्गा प्रसाद और मनोज कुमार बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने इन सभी लोगों के परिवार को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article