Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है। यहां शौच के लिए गए दो श्रमिक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में एक श्रमिक हादसे का शिकार होते-होते बचा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने बताया कि ये हादसा गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रेलखंड स्थित एंधी गांव का है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि ये दोनों श्रमिक सीतापुर और लखीमपुर के रहने वाले थे। अमेठी एक निर्माणाधीन अनाज के गोदाम में टीन शेड लगाने का काम करने आए थे। दोनों युवकों के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। पुलिस ने बताया की ईयरफोन के कारण उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी, जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ
Amethi News: अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, ईयरफोन बना मौत की वजह
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Sep 28, 2024, 08:25 AM IST
