लखनऊ

Siddharthnagar: साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में नाले में गिरी बस, 3 लोगों की मौत 24 घायल

Siddharthnagar Bus Accident: सिद्धार्थनगर में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में एक बस चरगहवा नाले में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में साइकिल सवार और दो बस यात्री शामिल हैं।

Image

बस नाले में गिरने से हादसा

Siddharthnagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस नाले में जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए।

चरगहवा नाले में गिरी बस

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 53 लोग सवार थे। सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

साइकिल सवार की भी हुई मौत

उन्होंने कहा कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। साइकिल सवार की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) और बस यात्री अजय वर्मा (14) तथा गामा (65) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका सीएससी बढ़नी और सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस सवार मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे। वहीं शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ से भी हादसे की ऐसी ही खबर मिली। यहां बाघराय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!