जयपुर

Jaipur: नाहरगढ़ की पहाड़ियों में घूमने गए दो भाई लापता, एक का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों में दो भाई रास्ता भटकने से लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। सोमवार को एक भाई का शव मिल गया और दूसरे की तलाश जारी। परिजनों ने पुलिस पर देरी से तलाशी अभियान शुरू करने का आरोप लगाया है।

Image

जयपुर में नाहरगढ़

Nahargarh hill in Jaipur: नाहरगढ़ की पहाड़ियों में कथित तौर पर राह भटकने वाले दो भाइयों में से एक का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश जारी है। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और तलाशी अभियान में देरी की।

युवकों ने परिजन को किया था फोन

पुलिस ने बताया कि राहुल (21) और उसका छोटा भाई आशीष (19) रविवार को सुबह नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित चरण मंदिर गए थे। उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि लौटते समय वे पहाड़ी इलाके में रास्ता भटक गए हैं और उन्होंने मदद मांगी। देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया और आज राहुल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आशीष की तलाश जारी है।

थाने के बाहर भीड़ इकट्ठे होने पर लिया एक्शन

उधर, परिजनों और रिश्तेदारों के साथ स्थानीय लोग शास्त्री नगर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने तलाशी अभियान में देरी की। उन्होंने बताया कि परिवार ने दोपहर में स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि दोनों जंगल में खो गए हैं और उनका फोन बंद है लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रविवार रात जब थाने के बाहर काफी लोग एकत्र हो गए तो नागरिक सुरक्षा दल की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article