Lucknow Road Collapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखते ही देखते एक सड़क धंस गई। इस सड़क के धंसने का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। सड़क धंसते ही आसपास के लोग सहम गए।
लखनऊ में सड़क धंसी
ये भी पढ़ें- Uttarakhand Bridge Collapse: अब उत्तराखंड के रामनगर में गिरा पुल, देखते-देखते नदी में समाया
लखनऊ में कहां धंसी सड़क
लखनऊ के विकास नगर में रविवार को सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से बीच सड़क पर 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है और पूरे रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और यातायात को रोक दिया गया।
तीन बार धंस चुकी है सड़क
बता दें कि पिछले साल भी इसी सड़क पर धंसाव हुआ था। जिसके बाद एक कार फंस गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सड़क तीन बार धंस चुकी है। हर बार सड़क धंसती है और रिपेयर कर दिया जाता है।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब
इस घटना में अधिकारियों की लापरवाही साफ दिख रही है। सड़क धंसने के बाद भले ही नगर निगम कह रहा हो कि युद्ध स्तर पर काम करके जल्द ही गड्ढे को भरा दिया जाएगा। लेकिन सवाल ये है कि जिम्मेदारी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी।
