लखनऊ

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे; 5 लोगों की मौत

Hardoi Accident: यूपी के हरदोई में बस और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बस बघौली से बारातियों को लेकर वापस जा रही थी-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : Times Now Digital

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में 4 महिलाएं 1 पुरुष शामिल है। एक बोलेरो शादी समारोह से वापस लौट रही थी और एक बस बघौली से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

बारातियों को लेकर वापस जा रही थी बस

यह भीषण सड़क हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में हुआ है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की बारात शिवराजपुर गई थी, जहां से बोलेरो वापस आ रही थी। बघौली से बारातियों को लेकर वापस जा रही बस में आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में विमला, केशव, शौर्य, अजय और रामहर्ष घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article