इंतजार हुआ खत्म... इस दिन पूरा होगा राम मंदिर का निर्माण, 5 जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 5 जून तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 5 जून को आयोजित होगा।

Ram Darbar Prana Pratishtha in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। राम मंदिर का निर्माण कार्य 5 जून तक पूरा हो जाएगा। मंदिर में गर्भगृह से लेकर सभी मंडपों के फर्श तक का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की डेट भी सामने आ गई है। श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि अयोध्या में प्रतिष्ठित राम मंदिर का निर्माण पांच जून तक पूरा हो जाएगा और तीन जून से शुरू होने वाले समारोह में ‘राम दरबार’ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बुधवार को कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पांच जून को होगा और इसके बेहद भव्य होने की उम्मीद है, लेकिन इस बार अतिथियों की सूची भिन्न हो सकती है।

ram mandir

अयोध्या राम मंदिर (फाइल फोटो)

22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

पिछले वर्ष 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक समारोह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘‘ राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को होगी... अनुष्ठान तीन जून से शुरू हो जायेंगे। इसके अलावा परिसर में सात अन्य मंदिर भी बनाए गए हैं और उन मंदिरों के लिए भी धार्मिक अनुष्ठान उसी दिन किए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मंदिर का निर्माण कार्य पांच जून तक पूरा हो जाएगा, सिवाय भगवान राम की कहानी को दर्शाने वाले भित्ति चित्रों के, जिन्हें मंदिर के निचले हिस्से में लगाया जाना है।’’

End of Feed