Lucknow News: दिवाली की रात PAC इस्पेंक्टर पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम

दिवाली की रात पीएसी में तैनात इस्पेंक्टर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सतीश कुमार प्रयागराज में पीएसी में क्वार्टर पद पर तैनात थे। बदमाशों ने सतीश के घर के बाहर ही इस वारदात को अंजाम दिया।

Lucknow News: दिवाली की रात लखनऊ में एक पीएसी कर्मी की हत्या कर दी गई। बीती देर रात को पीएसी कर्मी को किसी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम सतीश कुमार सिंह है, वे प्रयागराज में पीएसी में क्वार्टर मास्टर पद पर तैनात थे। बदमाशों ने रात ढाई बजे के करीब सतीश के घर के बाहर ही उन्हें गोलियों से भून दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।

murder

पीएसी इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

प्रयागराज में तैनात सतीश कुमार लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी में रहते थे। दिवाली पर वे अपने घर लखनऊ आए हुए थे। दिवाली की रात को वे अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। जब वे वापस अपने घर पर लौटे, उसी वक्त घर के बाहर बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामले की जांच के लिए 5 टीमों को भी गठित किया गया है।

End of Feed