लखनऊ

Lucknow News: दीपावली पर पूरे दिन मिलेगी बिजली, पावर कॉर्पोरेशन के आदेश पर बनी इमरजेंसी टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 10:19 AM IST

Lucknow News: दिवाली के उपलक्ष्य पर यूपी सरकार प्रदेशवासियों के लिए की निर्बाध बिजली की घोषणा। दिवाली के दिन बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घंटे बिजली। पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली आपूर्ति के लिए बनाई इमरजेंसी टीम

Image

दिवाली के दिन नहीं कटेगी यूपी में बिजली।

Lucknow News: त्योहारों का सीजन है और दिवाली की धूम। लोग अपने घरों को तरह-तरह की जगमग लाइटों से सजा रहे हैं ताकि उनके घर दिन और रात रौशन रहे। ऐसे में योगी सरकार ने यूपी के लोगों को दी दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की विशेष सौगात। अब यूपी में दिवाली के दिन नहीं होगी बिजली की कटौती।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को निर्बाध बिजली देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को निर्देश देते हुए अधिकारियों को 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए भी कहा है। योगी सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने व्यापक पैमाने पर तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार दिवाली के दिन किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इससे बचने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने इमरजेंसी टीमें तैयार की है।

दिवाली पर निर्बाध बिजली के लिए किया गया निरीक्षण

दिवाली के दिन बिजली की आपूर्ति करने के लिए और बिजली व्यवस्था की तैयारी को चेक करने के लिए शनिवार को सभी जोन के मुख्य इंजीनियरों ने उपकेंद्रों के निरीक्षण किया गया। उपकेंद्रों पर गए मुख्य इंजीनियर सुनील कपूर ने निरीक्षण के बाद संविदा कर्मियों को निर्देश दिए और कहा कि बिजली बंद होने की शिकायत पर तत्काल रूप से कार्य किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बिजली व्यवधान की शिकायत के लिए डायल करें ये नबंर

दिवाली के दिन बिजली की आपूर्ति करने के लिए योगी सरकार द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार पावर कॉर्पोरेशन हाउस काम कर रहा है। गोमती क्षेत्र के खदरा, निराला नगर, महानगर, जानकीपुरम, विकास नगर, इंदिरा नगर, गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार एवं चिनहट में यदि दिवाली के दौरान बिजली कटौती आदि जैसी कोई समस्या आती है तो उपभोक्ता तुरंत कंट्रोल रूम के नवंबर 9415901128 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी शिकायत यहां सुनी जाएगी और तत्काल रूप से उसे प्रभाव में लाया जाएगा और समस्या को हल किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article