Outside Prasad Ban in Mankameshwar Temple Lucknow: तिरुपति बाला जी में हुए प्रसाद मामले (Tirupati Laddu Prasadam Controversy) को लेकर अब लखनऊ के एक मंदिरों में बाहर से बिकने वाले प्रसाद पर बैन लगा दिया गया है, अब मंदिर में बाहर से लाया गया प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। भक्तगण केवल घर में बनाए हुए प्रसाद और सूखे मेवों का ही उपयोग कर सकेंगे, लखनऊ के मनकामेश्वर मन्दिर (Mankameshwar Temple Lucknow) में 23 सितंबर यानी सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
बताया जा रहा कि नई व्यवस्था के तहत मन्दिर में आने वाले श्रद्धालु अब दुकानों पर बिकने वाला प्रसाद भगवान को भोग नहीं लगा सकते जिसके लिए मन्दिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी जा रही है और परिसर में जगह जगह पम्पलेट भी लगाए गये हैं।

Outside Prasad Ban in Mankameshwar Temple Lucknow
मंदिर की महंत देव्यागिरि ने यह फैसला हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्डू विवाद के बाद लिया गया है उन्होंने साफ कहा कि अब मंदिर के गर्भगृह में बाहर से लाए गए प्रसाद को चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी, बताते हैं कि यह आदेश 23 सितंबर यानी सोमवार की सुबह से प्रभावी हो जाएगा।
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद उपजे विवाद का असर
गौर हो कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद उपजे विवाद का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है, मंदिर के प्रसादम यानी लड्डू में जानवर की चर्बी मिलाने का आरोप है।
कर्नाटक में भी मंदिरों के लिए निर्देश
तिरुपति मंदिर के लड्डू पर हुए विवाद के बाद कर्नाटक सरकार ने भी बीते शुक्रवार को एक परिपत्र जारी किया था, इसमें हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले सभी मंदिरों को निर्देश दिया कि वे वहां तैयार किए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता बनाए रखें मंदिरों को केवल 'कर्नाटक मिल्क फेडरेशन' के नंदिनी ब्रांड घी का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है।
