Power Supply: राजधानी के लोगों को बड़ी राहत, दो लाख की आबादी की सुधरेगी बिजली आपूर्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 08:29 PM IST

Lucknow Power Supply : लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके के लोगों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अब लोगों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। अब फैजुल्लागंज उपकेंद्र से क्षेत्र की दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति सुधर जाएगी। अब 12 हजार उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन भी मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • फैजुल्लागंज इलाके के लोगों के लिए राहतभरी खबर
  • बिजली की समस्या से नहीं जूझेंगे उपभोक्ता
  • दो लाख आबादी की सुधरेगी बिजली आपूर्ति


Lucknow Power Supply: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने फैजुल्लागंज में 33/11 केवी उपकेंद्र दाउदनगर का लोकार्पण कर दिया है। अब 12 हजार उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन भी मिलेंगे। इसके साथ ही 8500 उपभोक्ताओं का विद्युत लोड फैजुल्लागंज उपकेंद्र से स्थानांतरित किया गया है।

Lucknow Power Supply

बिजली की समस्या से नहीं जूझेंगे उपभोक्ता (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फैजुल्लागंज उपकेंद्र से क्षेत्र की दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति सुधर जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र के लोकार्पण समारोह में कहा कि अब तक फैजुल्लागंज उपकेंद्र से 26 हजार कनेक्शन धारकों को बिजली की आपूर्ति हो रही थी।

End of Feed