​प्रतापगढ़ में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की वारदात को देता था अंजाम

Pratapgarh Crime: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जेवर उड़ाने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने की दो जंजीर बरामद की है।

Pratapgarh Crime: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां कोतवाली पुलिस ने पचास हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश का नाम गुलाम उर्फ़ काकड़ी उर्फ़ अब्बास अली है। बदमाश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का रहने वाला है। आरोपी ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Police

प्रतापगढ़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पचास हदार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर शहर में स्थित रामलीला मैदान से पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की दो जंजीर बरामद की हैं।

End of Feed