मुंबई

जालना में दर्दनाक हादसा, सो रहे श्रमिको के शेड पर ट्रक ने गिराई रेत, दबने से पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के जालना में एक निर्माण स्थान पर सो रहे श्रमिकों के शेड पर अनजाने में ट्रक ने रेत गिरा दी, जिसमें दबने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है।

Image

जालना में दर्दनाक हादसा

महाराष्ट्र के जालना में शनिवार को एक निर्माण स्थल एक दर्दनाक हादस हो गया है। निर्माण स्थल पर बने श्रमिकों के अस्थायी ‘शेड’ पर ट्रक से रेत गिराए जाने के कारण उसमें सो रहे पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को रेत से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रेत में बदने से 5 मजदूरों की मौत

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जाफराबाद तहसील के पासोडी-चंदोल में एक पुल परियोजना स्थल पर तड़के हुई। उन्होंने बताया कि मजदूर निर्माण स्थल पर बने एक अस्थायी शेड में सो रहे थे कि तभी चालक रेत से भरा ‘टिपर’ ट्रक लेकर वहां पहुंचा और उसने अनजाने में वहीं शेड पर ही पूरी रेत गिरा दी, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूत्रों के अनुसार, रेत के भार से शेड ढह गया, जिसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक लड़की और एक महिला को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान सिल्लोड तहसील के गोलेगांव निवासी गणेश धनवाई (60) और उनके बेटे भूषण धनवाई (16) तथा जाफराबाद तहसील के पद्मावती निवासी सुनील सपकाल (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article