लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में फिर छाएंगे काले बादल, बिजली की चमक के साथ बरसेंगे बदरा, जानें आज का वेदर अपडेट

आज का मौसम यूपी, 23 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। 26 फरवरी तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 और 28 फरवरी को बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। 24 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में 27 फरवरी से एक बार फिर बादलों का गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। मौसम विभाग विभाग ने इस दौरान गरज-चमक क साथ बारिश होने और वज्रपात की संभावना जताई है।

यूपी में 26 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज सुबह या देर रात के समय कहीं-कहीं छिछला या हल्का कोहरा छाया रह सकता है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यूपी में 24 से लेकर 26 तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। इस दौरान सुबह और देर रात को कुहासा या छिछला कोहरा छाया रह सकता है।

महाशिवरात्रि के बाद बदलेगा यूपी का मौसम

यूपी में महाशिवरात्रि के बाद मौसम में बदलाव देखने को सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और देर रात के समय दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है। 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी दोनों यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में यूपी का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री ऊपर चढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

वाराणसी रहा सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में शनिवार को सुबह के समय पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाया रहा। वहीं पश्चिमी यूपी में मध्यम दर्ज का कोहरा देखने को मिला। इस दिन बुलंदशहर और नजीबाबाद में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article