Vande Bharat Express: आज भारत को तीन नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज, यानी शनिवार 31 अगस्त 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि इनमें से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य में चलेंगी। वहीं एक वंदे भारत ट्रेन उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में चलेगी। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान 6 शहरों को वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से लाभ मिलेगा।
इन रूटों पर मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा
वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के मेरठ-लखनऊ, तमिलनाडु के मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल मार्गों पर चलेंगी और इन कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगई। आइए आपको बताएं की इन शहरों के बीच आपकी यात्रा कितने घंटे में पूरी हो जाएगी।
| मार्ग | सफर के घंटे | किमी |
| चेन्नई-नागरकोइल | 9 घंटे | 724 किमी |
| बेंगलुरु-मदुरै | 8 घंटे | 573 किमी |
| मेरठ-लखनऊ | 7 घंटे |
इस-इस दिन होगा संचालन
चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल का संचालन मंगलवार को छोड़कर पूरे सप्ताह किया जाएगा। मदुरै-बेंगलुरू कैंटोनमेंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह किया जाएगा। ये दोनों ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलेगी और सप्ताह में एक दिन इनका संचालन मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद रहेगा।
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार हैं। इंतजार है तो बस उनकी घोषणा का। सूत्रों ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। भारत के विभिन्न शहरों को एक दूसरे के साथ जोड़ा जाएगा। वंदे भारत ट्रेन में बेहतरीन सुविधाओं के साथ सफर करते हुए आप कम समय में यात्रा कर पाएंगे।
पटरियों पर दौड़ रही 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेन
बता दें कि पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 18 फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई गई थी। उसके बाद से 280 से अधिक जिलों को जोड़ने वाली 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन विभिन्न राज्यों में किया जा चुका है।
