Lucknow News: पीएम और सीएम करेंगे GBC 4 लॉन्च, 10 लाख करोड़ के निवेश के लिए होगा भूमिपूजन

GBC Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीबीसी यानी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। ये निवेशक 14 हजार से अधिक परियोजनाओं में निवेश करेंगे।

GBC Lucknow News: उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony- GBC 4.0) का आयोजन किया जा रहा है। जीबीसी की तैयारी जोरों से चल रही है। बता दें की जीबीसी 4.0 का आयोजन 19 फरवरी से किया जाएगा। ये तीन दिवसीय प्रोग्राम है, जिसका समापन 21 फरवरी होगा। इस दौरान देश के साथ विदेश से भी कई उद्योगपति इसमें हिस्सा लेने और निवेश करने आएंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा।

PM Modi and CM Yogi To Launch Ground Breaking Ceremonyका (79)

पीएम और सीएम करेंगे GBC4 लॉन्च

लखनऊ में होने वाले सबसे बड़े निवेश कार्यक्रम जीबीसी का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। जीबीसी कार्यक्रम, पीएम मोदी और अन्य निवेशकों के आगमन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से 14 हजार से अधिक परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में और बताएं...

End of Feed