Phulpur Upchunav Result 2024: फूलपुर में खिला 'कमल'; दीपक पटेल ने 11,305 वोट से जीता चुनाव

Phulpur upchunav Result 2024 , Uttar Pradesh Phoolpur By Election Chunav Result 2024: Check UP Phulpur Sadar Chunav Result 2024, Phulpur upchunav Natije 2024 - फूलपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। फूलपुर के चुनावी रण में उतरे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने बुधवार को ईवीएम में कैद कर दिया था।

Phulpur UP Chunav Result, (फूलपुर उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: फूलपुर विधानसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।

Phulpur byelection.

फूलपुर उपचुनाव

फूलपुर में भाजपा के दीपक जीते

फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के दीपक पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। भाजपा के दीपक पटेल ने सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी को 11305 वोटों के अंतर से हरा दिया। बता दें कि दीपक पटेल को 78,289 वोट मिले, जबकि सपा के मुजतबा सिद्दीकी को 66,984 मत मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे बसपा के जितेंद्र सिंह को 20,342 वोट मिले हैं। बता दें कि फूलपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 43.43 फीसद मतदान हुआ था।

End of Feed