Pappu Bhartaul: बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल में बुढ़ापे में पढ़ाई की इच्छा जागी है। मंगलवार को ही उन्होंने यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह सेकेंड डिजीवन पास हुए हैं। अब पप्पू भरतौल LLB भी करने जा रहे हैं।
पप्पू भरतौल
पप्पू भरतौल ने कहा है कि वह वकील बनना जाते हैं। इसलिए उन्होंने इंटर(12वीं) पास की और अब वह LLB करना चाहते हैं, जिससे की गरीबों की मदद कर सकूं। उन्होंने कहा, पहले परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां थी और स्कूल दूर था, इतनी सुविधाएं भी नहीं थी। हालांकि, अब वह पढ़ाई पूरी करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने पूर्व विधायक बनकर नहीं पप्पू भरतौल(राजेश कुमार मिश्रा) बनकर 12वीं का पेपर दिया था।
पास होने पर बंटवाई मिठाई
55 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर पप्पू भरतौल बहुत खुश हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मिठाई भी बंटवाई। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके समर्थक उन्हें मिठाई खिलाते हुए दिख रहे हैं।फिर से कापी जंचवाएंगे विधायक जी
पप्पू भरतौर को एक तरह परीक्षा पास करने की खुशी है, तो दूसरी तरफ नंबर कम आने का मलाल भी। समाज शास्त्र विषय में उन्हें डिक्टेंशन मिली है, हालांकि, तीन विषयों में नंबर कम आने की वजह से उनका रिजल्ट गड़बड़ा गया है। ऐसे में पप्पू भरतोल ने कहा है कि वह अपनी तीन विषयों की कापियां दोबारा जंचवाएंगे, अगर किसी विषय में नंबर कम मिले हैं, तो उसे सुधारा जा सके।2022 में भाजपा ने काटा था टिकटबता दें, पप्पू भरतौल को 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जिस पर उन्होंने जीत भी हासिल की थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। बता दें, पप्पू भरतौल जिस समय यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे थे, तब भी वह चर्चा में आए थे। वह अपने से छोटी उम्र के बच्चों के साथ परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंचे थे।
