Threat To CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पापा से नाराज था। उन्हें फंसाने के लिए उसने साजिश रची और उनके ही फोन से डायल-112 पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अमीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, मंगलवार को डायल-112 के सोशल मीडिया अकांडट पर धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसके बाद मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई थी। इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है।
