Padma Shri Award 2025 : UP की 4 हस्तियों को मिला 'पद्म श्री' पुरस्कार, कला-साहित्य के क्षेत्र में छोड़ी छाप; जानें नाम

Padma Shri Award 2025 : उत्तर प्रदेश की चार हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी के हाथों ‘पद्म श्री' पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनमें यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को भी यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी दी पद्म श्री अवार्डी को बधाई दी।

Padma Shri Award 2025 : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 अप्रैल 2025 को पद्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए । देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए गए। इनमें से यूपी की 4 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार मिले, जिन्हें प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। ये चार हस्तियां डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और डॉ. सत्यपाल सिंह हैं। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के चारों विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के लिए इनका योगदान महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने लिखा कि कला, साहित्य खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिया गया इनका विशिष्ठ योगदान भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। देश के 10 पद्म श्री पुरस्कार में से चार उत्तर प्रदेश के विभूतियों को मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को ‘पद्म श्री’ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी साधना, शिक्षण और सृजनशीलता ने भारतीय कला-जगत में अमिट छाप छोड़ी है।

End of Feed