लखनऊ

सहारनपुर में निर्माणाधीन इमारत की गिरी दीवार, दबे मजदूर; एक की मौत

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इमारत के बीम जैक के फिसलने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं हादसे में अन्य चार लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत

Photo : iStock

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुतुबशेर क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निर्माणाधीन इमारत का बीम जैक फिसलने से हादसा

अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक बताया कि घटना बुधवार शाम उनाली गांव की है जब एक निर्माणाधीन इमारत का बीम जैक लगाकर उठाया जा रहा था तभी जैक फिसल गया और बीम का एक बड़ा हिस्सा दीवार पर गिर गया।

हादसे में एक की इलाज के दौरान मौत

उन्होंने बताया कि दीवार के ढह जाने से श्रमिक उसके नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गए। मांगलिक ने बताया कि मृतक की पहचान पोपीन (22) के रूप में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article