'डबल इंजन सरकार के दम पर 8 साल में यूपी के किसान हुए मालामाल, कृषि विकास दर ने मारी छलांग'

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर सीएम ने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर जारी की गई एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। डबल इंजन की सरकार के फायदे बताते हुए सीएम ने किसानों के हित में किए गए कामों को गिनाया।

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उत्सव मना रही है। जिसकी शुरुआत सोमवार यानी आज से हो गई। 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले इस उत्सव के तहत भाजपा प्रदेश में कई कार्यक्रमों के जरिए सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियां जनता के साथ साझा करेगी। इस कड़ी की शुरुआत आज सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दौरान सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों पर जारी की गई एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। अपनी बातचीत में किसानों से जुड़ी योजनाओं और सरकार की तरफ से किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में भी बताया।

CM yogi conference on agricultural achievements of government

सीएम ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले किसान आत्महत्या करता था। जिस प्रदेश में तकनीक की मदद से किसानों को समृद्ध बनाया जाना चाहिए था, वहां उनके लिए कुछ नहीं किया गया। 2017 से पहले कृषि क्षेत्र में वीरानी छायी थी, 17 के बाद डबल इंजन की सरकार ने कायाकल्प किया आज प्रदेश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र के योगदान में 28 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

End of Feed