यूपी में नर्स को अगवा कर गैंगरेप, गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालने का भी आरोप

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नर्स के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। नर्स को किडनैप करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले शहर हो या ग्रामीण इलाके या फिर कस्बे कम होने का नाम नहीं ले रहे। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नर्स के साथ जिस तरह की विभत्स घटना हुई है, उससे एक सभ्य समाज के हर व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाएगा। दरअसर उरई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली महिला स्टाफ नर्स को चुर्खी रोड से अगवा कर लिया गया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दरिंदे यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने अगवा नर्स के गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया।

Woman in distress

महिला के साथ गैंगरेप (फोटो स्रोत- Meta AI)

घटना चुर्खी रोड की है, जहां पर दो महिलाओं सहित 8 लोगों ने मिलकर महिला नर्स का अपहरण किया। इसके बाद वह उसे जंगल ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस बीच दरिदों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग वहां आए तो दरिदें वहां से भाग गए।

End of Feed