लखनऊ

UP में दिसंबर से बदलेगा मौसम! कड़ाके की ठंड झेलने के लिए रहें तैयार; 10℃ नीचे पहुंचा पारा

UP Weather: यूपी के मौसम में इन दिनों कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। जिससे यहां के तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश का मौसम शुष्क रह रहा है। इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी का असर भी नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। नवंबर महीना खत्म होने को आया है, लेकिन, अभी तक कड़ाकी की सर्दी पड़नी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहता है। लेकिन, दिन के समय धूप निकलने से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई है।

कैसा रहेगा आने वाला मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिस वजह से दिन रात के समय हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं। 28 नवंबर तक मौसम साफ रहने के आसार जताए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय में भी कोहरा छाया रह सकता है।

कब बदलेगा यूपी का मौसम ?

28 नवंबर को प्रदेश के पश्चिम और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा छाए रहने के की संभावना जताई गई है। गुरुवार 28 नवंबर को देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजागंज, गोंडा, और बलरामपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यूपी में शहरों का तापमान

अयोध्या10℃
फुरसगंज 10.4℃
इटावा 10.5℃
कानपुर10.5℃
मेरठ 10.2℃
कैसा रहेगा कल का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 29 नवंबर को बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली और इनके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं कहीं दिन के समय मौसम साफ रह सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article