'माफिया किसी को डरा-धमका नहीं सकते', अतीक हत्याकांड के बाद आया CM का बयान- UP में कानून राज

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 04:31 PM IST

Atique Ahmed Death News in Hindi: वैसे, सीएम योगी की ये टिप्पणियां माफिया-गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस की मौजूदगी में हत्या किए जाने के दो रोज बाद आया है। 15 अप्रैल, 2023 की रात को लगभग 10 बजे के आसपास माफिया ब्रदर्स की मीडिया के सामने हत्या कर दी गई थी। बाद में तीनों हमलावर भी पकड़ लिए गए थे।

Atique Ahmed Death News in Hindi: उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि यूपी में कानून का राज है। अपराधी हो या फिर माफिया, कोई भी उद्यमियों को सूबे में डरा-धमका नहीं सकता है। सीएम ने ये बातें मंगलवार (18 अप्रैल, 2023) को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

बकौल योगी, "2017 के पहले यूपी की कानून व्यवस्था बदतर थी और यह दंगों के लिए भी कुख्यात था। बहुत सारे जनपद ऐसे थे, जिनके नाम से ही लोग डरत थे। आज किसी को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले यूपी की पहचान के लिए संकट थे, आज उनके लिए खुद संकट बनता जा रहा है।"

End of Feed