संत कबीर नगर में भतीजों ने की चाचा की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक बुजुर्ग की उसके ही भतीजों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की उसके भतीजों ने कथित रूप से ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार सुबह हुई, जहां राम सुमेर गौतम (65) की उसके ही भतीजों ने हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime Photo

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने शुरू की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूपा गांव निवासी राम सुमेर गौतम की उसके ही दो भतीजों ने हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि राम सुमेर गौतम की कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अपने भतीजों बलिराम तथा शक्ति के साथ रह रहा था।

End of Feed