लखनऊ

Gorakhpur News: धार्मिक स्थलों पर सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र के सात जेबकतरे गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले महाराष्ट्र के एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इस गिरोह को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गोरखपुर जिले में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर कथित रूप से चोरी करने वाले महाराष्ट्र के एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गिरोह में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं तथा गिरोह के सदस्यों को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

नकद और जेवर जब्त

उनके मुताबिक, पुलिस ने उनके कब्जे से 26 हजार रुपये नकद, सोने का एक कंगन और एक वाहन बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरोह उत्तर प्रदेश भर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाता था तथा गिरोह जेब काटने और चोरी के लिए ध्यान भटकाने और छल-कपट का इस्तेमाल करता था।

धनतेरस पर चोरी

अधिकारियों ने बताया कि पिछले धनतेरस के त्यौहार के दौरान गिरोह ने गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में एक महिला से सोने के गहने चुराए थे तथा गिरोह ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित खिचड़ी मेले में व्यापक भीड़ का फायदा उठाने की भी साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि कैंट थाने की पुलिस ने एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया खुलासा

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में नागपुर जिले के निवासी ज्योति प्रसाद और उसके साथी शामिल हैं। पुलिस ने अनुसार, पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे चोरी करने के लिए गोरखपुर जाने से पहले छह महीने तक अयोध्या में रहे थे। उन्होंने अन्य शहरों में भी इसी तरह के अपराध करने की बात स्वीकार की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, ''गोरखपुर में धनतेरस के अवसर पर हुई चोरी के पीछे महाराष्ट्र की पांच महिलाओं सहित गिरोह के कई सदस्यों का हाथ था। वे हमारे रडार पर थे और कैंट पुलिस ने शहर में उनके लौटने की खुफिया जानकारी मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।” पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों के अन्य संभावित साथियों का पता लगाने और चोरी की गई वस्तुओं की बरामदगी के लिए आगे की जांच कर रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article