मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, कैंटर ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई और बुजुर्ग व्यक्ति की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रतनपुरी क्षेत्र में रविवार को हुआ। एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके भतीजे की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Accident News

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा

कैंटर ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शामली जिले के निवासी नूर मोहम्मद (60) अपने भतीजे फैजान (32) और 10 वर्षीय पोती के साथ मोटरसाइकिल से मुजफ्फरनगर के सथेरी गांव में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी रास्ते में रतनपुरी थाना क्षेत्र में काली नदी पुल के पास खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में नूर मोहम्मद और फैजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग की पोती गम्भीर रूप से घायल हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि घटना के बाद कैंटर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार को दी तो पूरे घर में मातम पसर गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

End of Feed