पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद देश के मुसलमानों में खुशी की लहर देखने को मिली है। यहां लोगों ने मस्जिद के सामने तिरंगा झंडा फहराने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हिंदुस्तान जिन्दाबाद के लगाए नारे लगाए हैं। यूपी के बाराबंकी में पसमांदा मुसलमानों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई और पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की। पसमांदा मुस्लिमों ने खुशी मानते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना के जवाब का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान मुस्लिमों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। यहां आज ईद जैसा माहौल देखने को मिला।
बाराबंकी न्यूज
पसमांदा मुस्लिम ने भारत की कार्रवाई पर बांटी मिठाई
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमलों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना ने जिस तरह से आतंकी कमल का खात्मा किया है। ये वक्त की अहमतन जरूरत थी। इसका हम सब लोग स्वागत करते हैं।
बाराबंकी न्यूज
पहलगाम अटैक के बाद हर सभी भारतीय आर्मी की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद से सभी लोग जश्न मना रहे हैं। वसीम राईन ने कहा कि वह समझते हैं कि मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए, जिससे कि बेकसूरों की जान को नुकसान न हो और उनकी हिफाजत की जा सके। मैं इस कदम के लिए इंडियन आर्मी और मोदी सरकार को मुबारकबाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि दहशतगर्दी को इससे एक बड़ा झटका मिला हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को यह समझना चाहिए कि भारत अब बहुत बड़ी ताकत है। भारत की तरफ अगर आज कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
