Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। ये घटना कैसरबाग की बताई जा रही है, जहां के BN रोड पर कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि चलती कार में अचानक से आग लग गई, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन पूरे इलाके में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।
लखनऊ के कैसरगंज में चलती कार में लगी आग।
कार में सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कैसरगंज इलाके में एक चलती कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। इसमें सवार लोगों ने कूद कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। अचानक सड़क पर आग लगने से हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।
वीडियो में सड़क पर जलती कार नजर आ रही
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर भीड़ लगी हुई है और एक कार में आग लगी हुई है। ये घटना कैसरबाग के बीएन रोड जय हिंद कॉम्प्लेक्स के पास की है।
