जयपुर

Jaipur Hit And Run: महिला चालक ने तेज रफ्तार कार से 14 साल की मासूम को कुचला, पकड़े जाने पर मांगी हाथ जोड़कर माफी

Jaipur Hit And Run: जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई और उसके पिता और 6 साल की ममेरी बहन घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की कार को भी सीज कर लिया है।

Image

जयपुर में हिट एंड रन का मामला

Jaipur Accident: जयपुर में एक हिट एंड रन मामले में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता और ममेरी बहन के साथ बाइक पर सवार थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौत हो गई और उसके पिता व ममेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार सवार ने भागने की कोशिश की। इस दौरान कार ने एक और स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौट रहे बाइक सवार

दुर्घटना थाना अधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि एमआई रोड पर सांगानेरी गेट के पास रात 12:20 बेज यह हादसा हुआ। जिसमें चार दीवारी की रहने वाली असीमा की मौत हो गई। वहीं अपने पिता इस्लामुद्दीन और 6 वर्षीय ममेरी बहने के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। ये लोग एक शादी समारोह मे गए थे। जहां से वापस आते समय तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए।

नशे में कार ड्राइव कर रही थी महिला

इस हादसे के बाद फरार होने की कोशिश में महिला कार को रॉन्स साइड से दौड़ा ले गए। कुछ ही दूरी पर उसने एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार को मामूली चोट आई। पुलिस ने कार का पीछा किया और घाटगेट के पास उसे पकड़ लिया। अरेस्ट की गई महिला नागपुर की रहने वाली है। पकड़े जाने पर आरोपी महिला पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। वहीं पुलिस के उसे पकड़ते ही लोगों ने घर लिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस जांच में महिला को शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया है और उसका मेडिकल कराया है।

इलाज के दौरान असीमा की मौत

पुलिस ने इस हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण असीमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article