नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, बात न मानने पर वायरल करने की धमकी, पुलिस ने धर दबोचे 2 आरोपी

लखनऊ के गुडंबा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में फंसाया। ये घटना तब सामने आई जब पीड़िता वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंची।

लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहती है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, क्योंकि पिता बीमार हैं और परिवार का पालन-पोषण मकान के किराए के जरिए होता है। जून 2024 में किशोरी की दोस्त की बहन, रहनुमा, घर आई और किशोरी को आश्वासन दिया कि उसकी देखभाल के लिए हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रस्ताव से प्रभावित होकर, किशोरी ने उसके घर जाने का फैसला किया। हालांकि, कुछ समय बाद रहनुमा ने किशोरी और अपनी बहन को अजनबी लोगों के पास भेजना शुरू कर दिया।

minor raped and forced into prostitution in lucknow

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2024 में रहनुमा के पति साबान के दोस्त असलम कुरैशी अपनी पत्नी नैंसी के साथ आया। आरोप ये है कि असलम ने नैंसी की गैरमौजूदगी में किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में फंसाया। असलम किशोरी को दवाइयां भी देता था जिससे उसे चक्कर आते थे। अगर किशोरी किसी के साथ जाने से मना करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। ये संगीन मामला वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंचने के बाद उजागर हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी असलम और नैंसी को गिरफ्त में लिया और जांच शुरू कर दी।

End of Feed