लखनऊ

यूपी में गर्मी का डबल अटैक... न दिन में सुकून, न रात में राहत; आज 12 जिलों में गर्म रात्रि का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में गर्म रात्रि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-May-2025: उत्तर प्रदेश में लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी सताने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी में भी इजाफा होगा। फिलहाल प्रदेश में दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। आज भी पयूपी में कई जिलों में गर्मी रात्रि की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में गर्म रातों का अलर्ट

आईएमडी ने आज यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। यूपी में आज 12 जिलों में गर्म रात्रि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया शामिल हैं। वहीं सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी के 5 सबसे गर्म शहर

यूपी में पिछले 24 घंटों में 5 सबसे गर्म शहरों में वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, गोरखपुर और गाजीपुर रखे। जिनमें सबसे अधिक तापमान वाराणसी बीएचयू का 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रयागराज का पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 48 घंटों में तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

अगले दो दिन हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 14 और 15 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रातें भी गर्म रहने की संभावना है। यूपी में 16 से 18 मई के दौरान कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!