Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद से दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दबंग पुलिस को घेरकर धमकाते दिख रहे हैं। ये दबंग खनन माफिया थे और पुलिस की कार्रवाई से नाराज थे।
दरोगा को धमकी
पुलिस टीम को घेरने वाले खनन माफिया अपने आप को बीजेपी कार्यकर्ता बता रहे हैं। वीडियो खनन माफिया खुले्आम दरोगा को धमकाते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में फायरिंग होने की जानकारी मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।
क्या कहा दबंगों ने
वहां पर खनन माफिया ने पुलिस को घेर लिया और पुलिस टीम को धमकाने लगे। दबंगों ने कहा- "ये मुलायम सिंह की सरकार नहीं है। ठीक है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भूत तुम्हारा बना दूंगा दरोगा जी। सब भूल जाओगे कलाकारी, समझे।"
