मॉरीशस के PM रामगुलाम का अयोध्या में भव्य स्वागत, रामलला के दरबार में मत्था टेका; आरती भी उतारी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम आज अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत-मॉरीशस सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर परिसर में विशेष आयोजन और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज यानी शुक्रवार 12 सितंबर को ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां दर्शनों के लिए पहुंचे। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद वह दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

Ramgoolam-Ayodhya

मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने किए रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मॉरिशस के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट बिछाकर, मंत्रोच्चारण, कलश-आरती और पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया। उनकी मौजूदगी के समय ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से वहां का पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण हो गया।

End of Feed