Lucknow Hospital Fire: लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, लपटों को देख मचा हडकंप, मरीजों और अटेंडेंट्स में मची भगदड़

Lucknow Hospital Fire: लखनऊ में स्थित लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लग गई है। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया है। इससे घटना से हड़कंप मच गया है। मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है।

Lucknow Hospital Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं-धुआं हो गया है। मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के दूसरी मंजिल पर लगी है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया है। आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने के साथ लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग के कारण अस्पताल में धुआं फैल गया है। यह धुआं इतना घना है और अधिक है कि इसमें सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर मौजूद सीएफओ ने बताया कि सभी फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। आग की वजह से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

End of Feed