लखनऊ

यूपी में बारिश ने लिया ब्रेक, अब तेज धूप और गर्मी का होगा राज; इस दिन से फिर पलटेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 15 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने 17 अप्रैल से यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Image

Meta AI

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थम गया है। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिली। जिसके बाद अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। लेकिन दूसरा मौसमी सिस्टम प्रभावी हो गया है। जिसकी वजह से नमी बढ़ गई है और तापमान में भी बढ़ोत्तरी की जगह गिरावट आई है। हालांकि दिन का तापमान अभी सामान्य से कम ही बना हुआ है। बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से यूपी में आने वाले दिनों में फिर से बारिश देखने को मिलेगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों हिस्सों में आज मौसम साफ रहने वाला है। 16 अप्रैल को भी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यूपी में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। तापमान बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में गर्मी में भी इजाफा हो सकता है।

17 अप्रैल से फिर यूपी में बारिश का सिलसिला

आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य मौसमी सिस्टम भी अभी एक्टिव हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती स्थितियां भी बरकरार हैं। इन वजहों से यूपी में एक बार फिर आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद 20 अप्रैल तक यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

यूपी में पिछले 24 घंटे में तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
झांसी37.522.6
हमीरपुर37.224.2
कानपुर IAF37.121
बरेली36.320.3
प्रयागराज34.819.5
लखनऊ36.220
आगरा 35.724.3
मेरठ35.218.9
वाराणसी बीएचयू34.919.4
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article