लखनऊ

यूपी के बरेली में कपल के बीच विवाद, युवक ने खुद को लगाई आग; झुलसकर हुई मौत

यूपी के बरेली में एक कपल के बीच लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पति की झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के मुस्तफा नगर सैदपुर खजुरिया में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्‌टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बाद में अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस अधीक्षक (नगर) मानस पारीक ने बताया कि थाना बारादरी के सकलेन नगर का रहने वाला 40 वर्षीय सलीम कबाड़ का काम करता था।

मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली

जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी नजमीन के साथ मुस्तफा नगर सैदपुर खजुरिया थाना कैंट में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार रात उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने बताया, विवाद इतना बढ़ा कि सलीम ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल कर खुद को आग लगा ली।

डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मामले के अनुसार, सलीम को जलता हुआ देख पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सलीम शराब पीने का आदी था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था और शराब पीकर आने पर दोनों पति पत्नी का झगड़ा होता था।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article